पटना ग्रामीण: पटना सिटी के जीरो माइल स्थित पहाड़ी में बीच सड़क पर स्कॉर्पियो में अचानक लगी आग
पटना सिटी के जीरो माइल स्थित पहाड़ी में बीच सड़क पर चलती स्कॉर्पियो धू-धूकर जल गई। हादसे के समय गाड़ी में चालक समेत 4 लोग मौजूद थे। सभी ने गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया, लेकिन तब तक गाड़ी जलकर राख हो गई थी। मिली जानकारी के मुताबिक स्कॉर्पियो से चार लोग जीरो माइल से कहीं जा रहा थे।