वाराणसी। रमजान माह के आखिरी जुमा यानी अलविदा की नमाज को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए शुक्रवार को जिला प्रशासन और पुलिस कमिश्नरेट की ओर से व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई। इसी क्रम में पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल के नेतृत्व में शहर के संवेदनशील इलाकों में पुलिस द्वारा पेट्रोलिंग और फ्लैग मार्च किया गया।