मुरैना नगर: नेहरू पार्क में हवन कर पूर्व पार्षद ने खत्म किया 'भूत पकड़ो, सड़क बचाओ' अभियान, SDM को सौंपा ज्ञापन, भ्रष्टाचार के आरोप
मुरैना में वार्ड-15 के पूर्व पार्षद दिलीप राठौर का “भूत पकड़ो सड़क बचाओ अभियान” गुरुवार को नेहरू पार्क में हवन-पूजन के साथ समाप्त हुआ। उन्होंने SDM भूपेंद्र कुशवाहा को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर बदहाल सड़कें, सीवरेज, चंबल वाटर प्रोजेक्ट और सफाई व्यवस्था पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। चेतावनी दी कि समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन भोपाल और उज्जैन तक ले जाएंगे।