कांके: रांची के बिरसा चौक समेत कई पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल-डीजल लेने के लिए लगी लोगों की भीड़
Kanke, Ranchi | May 15, 2026 रांची के बिरसा चौक सहित कई पेट्रोल पंप पर गुरुवार देर रात करीब दस बजे पेट्रोल डीजल लेने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। काफी संख्या में लोग अपने वाहनों में पेट्रोल और डीजल लेने के लिए कतार में खड़े नजर आए। बता दें कि रांची के कई पेट्रोल पंप पेट्रोल-डीजल की लगातार सीमित आपूर्ति की शिकायतों के बीच पंप बंद हैं।