कैराना: नाला गांव निवासी किसान के खेत से भैंसा चोरी, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
कांधला थाना क्षेत्र के गांव नाला निवासी कपिल ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। बताया है कि दो मई की प्रात: करीब दस बजे उसका भैंसा खेत पर ट्यूबवेल पर बंधा हुआ था। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति पिकअप में वहां पहुंचे और भैंसे को चोरी कर ले गए। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।