सैदपुर: जौहरगंज में अंतिम संस्कार में आए वृद्ध को बाइक ने मारी टक्कर, न्यू लीलावती अस्पताल में वेंटिलेटर पर बच सकी जान
सैदपुर थानाक्षेत्र के जौहरगंज में श्मशान घाट के सामने सड़क पार करने के दौरान तेज रफ्तार बाइक ने ग्रामीण के अंतिम संस्कार में आए वृद्ध को टक्कर मार दी। जिससे वृद्ध गिरकर बेहद गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर पहुंचे परिजन उन्हें उसी मृतप्रायः हाल में लेकर अस्पताल गए, जहाँ समय रहते समुचित उपचार कर उनकी जान बचा ली गई।