नावकोठी: नावकोठी के मनेरपुर में किशोर की गला दबाकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
मनेरपुर में गला दबाकर एक किशोर की हुई हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक अवधेश पासवान का 14 वर्षीय पुत्र सौरभ कुमार है। पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है। घटना के सिलसिले में पुलिस ने बताया कि जांच के उपरांत दोषियों को बख्सा नहीं जाएगा।