लातेहार: डड़ैया गांव में महिला से छेड़छाड़ व जानलेवा हमले का आरोप,पीड़िता ने एसपी से लगाई गुहार
लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र के डड़ैया गांव की रहने वाली एक महिला ने गांव के ही एक व्यक्ति पर देर रात घर में घुसकर छेड़छाड़ करने, गाली-गलौज करने तथा विरोध करने पर मारपीट और जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक एवं महिला थाना में शनिवार की दोपहर आवेदन दिया है।