अमरपुर में दर्दनाक सड़क हादसा | अज्ञात ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार दो युवक, भागलपुर रेफर
अमरपुर थाना क्षेत्र के अमरपुर-शाहकुंड मुख्य मार्ग स्थित छापरी मोड़ के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान भदरार गांव निवासी बिट्टू कुमार और शोभन दास के रूप में हुई है।
परिजनों के अनुसार, दोनों युवक बकचपर गांव तिलक समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से हादसा हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अमरपुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर अपूर्व अमन सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया।
Banka Update पर देखें बांका, अमरपुर और बिहार की ताजा एवं विश्वसनीय खबरें।
#Amarpur #Banka #RoadAccident #BiharNews #AmarpurNews BankaUpdate BreakingNews Bhagalpur Mayaganj TruckAccident BiharAccident LocalNews HindiNews
Amarpur News, Banka News, Road Accident, Amarpur Road Accident, Chhapri Mor Accident, Shahkund Road Accident, Bihar News Today, Bike Accident, Truck Accident, Bhagalpur Mayaganj Hospital, Bittu Kumar
Amarpur, Banka | Jul 7, 2026