मुज़फ्फरनगर: विकास भवन में कैबिनेट मंत्री ने चीनी मिलों की समीक्षा बैठक की, 8 में से 7 चीनी मिलों का प्रदर्शन सही पाया गया
गन्ना किसानों की समस्याओं को लेकर शुक्रवार को विकास भवन में महत्वपूर्ण बैठक हुई। कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने जिले की चीनी मिलों की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि जिले की आठ चीनी मिलों में से सात का प्रदर्शन संतोषजनक है। भैसाना शुगर मिल पर किसानों का 396 करोड़ रुपये का बकाया लंबित है। मिल को निर्देश दिया गया है कि वह हर माह 47 करोड़ रुपये का भुगतान करे।