मुज़फ्फरनगर: महात्मा ज्योतिबा फुले को भारत रत्न व मूर्ति स्थापना को लेकर अति पिछड़े समाज ने कलेक्ट्रेट पर की पंचायत
अति पिछड़े समाज के दर्जनों लोगों ने महात्मा ज्योतिबा फूले की जयन्ती पर कलेक्ट्रेट परिसर में 6 सूत्रीय मांगो को लेकर एक पंचायत का आयोजन किया। इस पंचायत मे जिले भर के अति पिछडे समाज से दर्जनों लोग शामिल हुए। ज्ञापन में महात्मा ज्योतिबा फूले को भारत रत्न, 11 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, जनपद के अलमासपुर चौराहे पर ज्योतिबा फूले की मूर्ति लगाये जाने आदि की मांग की।