जखनिया: बिजली के पोल के विवाद में युवक पर पिस्टल के बट और लाठी-डंडों से हमला, युवक घायल, 3 के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज
गाजीपुर के रामपुर माझा थाना क्षेत्र में बिजली के पोल को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। चकेरी गांव में एक युवक ने पड़ोसियों पर पिस्टल के बट और लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है, जबकि मामले में पुलिस ने तीन के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है।