गुना नगर: नशा तस्करी के आबकारी एक्ट के मामले में फरार एक वारंटी को कोतवाली थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार
गुना कोतवाली थाना पुलिस ने आबकारी एक्ट में फरार एक वारंटी पकड़ा है। 3 जून को थाना प्रभारी ने बताया, वर्ष 2024 में आरोपी दीपक अहिरवार निवासी हड्डीमिल गुना पर नशा तस्करी पर आबकारी एक्ट का मामला दर्ज हुआ। जिला न्यायालय की कार्यवाही से फरार रहने पर गिरफ्तारी वारंट जारी था। 2 जून को आरोपी दीपक अहिरवार को गिरफ्तार किया, जिसे जिला न्यायालय में पेश किया है।