जशपुर: घोलेंग में महिलाओं के लिए गारमेंट फैक्ट्री की तैयारी, कलेक्टर ने आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
कलेक्टर रोहित व्यास ने जशपुर विकासखंड के घोलेंग गोठान का निरीक्षण कर स्व-सहायता समूह की महिलाओं के लिए प्रस्तावित गारमेंट (कपड़ा) फैक्ट्री की संभावनाओं का जायजा लिया। गुरुवार की दोपहर 12 बजे मिली जानकारी के अनुसार उन्होंने बताया कि महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से यहां गारमेंट फैक्ट्री स्थापित करने की कार्ययोजना बनाई गई है।