जोकीहाट: जोकीहाट थाना पुलिस ने मुसहरी टोला में छापेमारी कर 20 लीटर अवैध देसी शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार
जोकीहाट थाना पुलिस ने मुसहरी टोला से 20 लीटर अवैध देसी शराब के साथ तस्कर संतोष ऋषिदेव को गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायिक हिरासत में अररिया भेजा गया। थाना प्रभारी ने कहा कि शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू किया जा रहा है और अवैध कारोबार पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।