सूरतगढ़: 2620 रुपए की सट्टा राशि के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया, सिटी पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर की कार्रवाई
सूरतगढ़ की सिटी थाना पुलिस ने गश्त के दौरान अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए चार सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया है। हरिराम बाबा मंदिर, टैक्सी स्टैंड और बस अड्डे के पास से आरोपियों को कुल 2620 रुपए की सट्टा राशि के साथ पकड़ा गया। पुलिस से शनिवार सुबह मिली जानकारी के अनुसार चारों के खिलाफ गैंबलिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।