बिजनौर: बिजनौर कलेक्ट्रेट में वन विभाग ने वन महोत्सव को लेकर निकाली जागरूकता रैली
Bijnor, Bijnor | Jul 7, 2026 बिजनौर में आज मंगलवार को सुबह करीब 10:00 बजे वन विभाग द्वारा कलेक्ट्रेट से वन महोत्सव को लेकर जागरूकता रैली निकाली गई। जागरूकता रैली का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष सकेंद्र प्रताप ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस दौरान रेंजर ने रैली में शामिल तमाम लोगों को वनों के प्रति जागरूक किया है। सभी लोगों को वनों का महत्व बताया गया है।