सहारनपुर: सहारनपुर में प्रेम प्रसंग के बीच लापता विवाहिता और युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
सहारनपुर जिले में एक विवाहिता और युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। दोनों के शव गांव से थोड़ी दूर खेत में मिले हैं। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच कुछ समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शरू कर दी है। नागल थाना क्षेत्र निवासी नरेंद्र ने अपनी साली की बेटी काजल को गोद लिया था।