पलामू जिले के पाटन थाना क्षेत्र के पालहे गांव में शनिवार की शाम एक टेंपो ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान बसदह गांव निवासी भुनेश्वर यादव के पुत्र पप्पू यादव (30) के रूप में हुई है।घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पप्पू यादव को मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमएमसीएच) पहुंचाया। वहां उसकी हालत गंभीर देखत