कर्वी: चित्रकूट में जनगणना 2027 को लेकर पत्रकारों को दिया गया स्व-गणना प्रशिक्षण
चित्रकूट। शुक्रवार सुबह 11 बजे जिला सूचना कार्यालय में जनगणना 2027 के तहत ‘स्व-गणना’ कार्यक्रम को लेकर पत्रकारों की प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित हुई। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग के निर्देशन में हुए कार्यक्रम में प्रशिक्षक आकाश सैनी और एनआईसी इंजीनियर अली अहमद रिजवी ने ऑनलाइन स्व-गणना प्रक्रिया का प्रदर्शन किया।