राष्ट्रीय विस्थापित समन्वय संघर्ष समिति के सत्यनारायण अध्यक्ष, धनराज कोषाध्यक्ष चुने गए बिसलपुर बांध की भराव क्षमता बढ़ाने के विरोध में देवली तहसील परिसर के बाहर चल रहे धरने के 23 वें दिन बुधवार को राष्ट्रीय विस्थापित समन्वय संघर्ष समिति की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें सत्यनारायण सरसड़ी को अध्यक्ष, धनराज मीणा को कोषाध्यक्ष चुना गया।