बोध गया: बोधगया में बाइक चोरी के आरोपितों की तलाश, गया पुलिस ने सोशल मीडिया पर जारी की तस्वीर
Bodh Gaya, Gaya | Jun 27, 2026 बोधगया थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी के मामले में संलिप्त दो संदिग्ध आरोपितों की तलाश में गया पुलिस ने उनकी तस्वीर जारी कर आम लोगों से सहयोग की अपील की है। तस्वीर में दिख रहे दोनों युवक बाइक चोरी की घटना में शामिल हैं। यदि कोई व्यक्ति उनकी पहचान करता है या उनके संबंध में कोई जानकारी रखता है, तो वह तुरंत गया पुलिस को सूचना दें।