कस्बा: बेकाबू स्कॉर्पियो ने बाइक सवार को मारी टक्कर, उसकी हालत गंभीर
Kasba, Purnia | Apr 16, 2026 कसबा प्रखंड के मौजा गांव, जो नगर परिषद और सदलपुर पंचायत के बॉर्डर पर स्थित है, वहां एक तेज रफ्तार काले रंग की स्कॉर्पियो ने एक बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो सदलपुर पंचायत के मुखिया के पुत्र मोहम्मद रिजवान की है।