पंचकूला: ककराली-खानपुर रोड पर किसान के 45 ट्रॉली तुड़ी और पशुपालक के पशु बाड़े में लगी आग
ककराली से खानपुर जाने वाले रोड पर आज एक किसान की 45 ट्राली तुड़ी और एक पशुपालक के पशु बाड़े में अचानक से आग लग गई। आग लगने की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना के बाद मौली पुलिस चौकी और पटवी पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची इसके साथ ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी मौके पर पहुंची और आपको काबू करने में लग गई।