पंचकूला: भूड़ से 24 वर्षीय लड़की हुई लापता, रायपुर रानी पुलिस थाना में मामला दर्ज
गांव भूड में एक 24 वर्षीय लड़की रहस्यमयी परिस्थितियों में घर से लापता हो गई। जांच अधिकारी प्रदीप कुमार के अनुसार एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई है कि 6 मई को उसकी बेटी बगैर कुछ बताए घर से कहीं चली गई। तलाश करने पर उसका कोई सुराग नही लगा। जिसके बाद लापता लड़की के पिता ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है।