फतेहपुर: मुरारपुर पधारा में भतीजे ने रिवाल्वर के दम पर चाचा की ₹70 लाख की जमीन हड़पी, पीड़ित ने DM से लगाई गुहार
फ़तेहपुर जिले के बिंदकी तहसील के मुरारपुर पोस्ट पधारा गांव के संजीव कुमार की जमीन पर भतीजे ने रिवाल्वर के दम पर जमीन की रजिस्ट्री करवा कब्जा करने का आरोप लगाकर DM को शिकायती पत्र दिया है। शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि इटावा लेजाकर उसका फर्जी खाता खुलवाकर पूरा खेल रचा। भतीजा नवीन अवस्थी। हालांकि DM ने जांच के बाद कार्यवाही का अस्वासन दिया है।