पीरटांड: चिरकी के एक ही परिवार के चार लोग सड़क हादसे में घायल, सभी का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है
पीरटांड़ थाना क्षेत्र के चिरकी निवासी एक ही परिवार के चार लोग सड़क हादसे में घायल हो गए। शुक्रवार को 9 बजे सभी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था। बताया गया कि मालती मुसेमत, रुणवा मौसमत, सयेविया देवी और जय नारायण राय टेंपो में बैठकर तीसरी जा रहे थे। इसी बीच पालगंज के पास अचानक ट्रक से चकमा खाने के बाद असंतुलित होकर टेंपो पलट गया।