मखदुमपुर: आवाहन एकेडमी मखदुमपुर के 45 अभ्यर्थी बिहार पुलिस में चयनित, सम्मानित
आवाहन एकेडमी मखदुमपुर में रविवार को 1 बजे बिहार पुलिस में चयनित अभ्यर्थियों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। संस्था के संचालक रोशन कुमार ने सफल अभ्यर्थियों को सम्मानित करते हुए बताया कि बिहार पुलिस भर्ती में उनकी एकेडमी के 45 छात्र-छात्राओं का चयन हुआ है।