ठेठईटांगर: टापूडेगा विवाद मामले में दो हवलदार निलंबित
ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के टापूडेगा में ग्रामीणों के साथ कथित दुर्व्यवहार मामले की जांच में दो हवलदार प्रथम दृष्टया दोषी पाए गए हैं। पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) की जांच रिपोर्ट के आधार पर पुलिस अधीक्षक ने दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है। उक्त जानकारी शनिवार शाम 5 बजे सिमडेगा पुलिस द्वारा दी गई।