कैंपियरगंज: झाड़-फूंक को लेकर बढ़ा विवाद, नमाज से लौट रहे युवक पर चली गोली; पीड़ित बाल-बाल बचा, आरोपी हिरासत में
गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र के डोहरिया बाजार में शनिवार को झाड़-फूंक को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर गोली चला दी गई। जानकारी के अनुसार, अजीज अहमद मस्जिद से नमाज पढ़कर घर लौट रहे थे, तभी गांव के अब्दुल मुकीत ने उन पर तमंचे से फायर कर दिया। हालांकि गोली निशाने पर नहीं लगी और अजीज अहमद बाल-बाल बच गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।