विश्रामपुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोसमी के आश्रित ग्राम गोविंदपुर के चनाभर्री जंगल में शनिवार दोपहर एक अधेड़ व्यक्ति का सिर कटा क्षत–विक्षत शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव की भयावह स्थिति को देखकर ग्रामीणों में भारी दहशत का माहौल है. मृतक की पहचान लछिंदर पांडे (52 वर्ष) ग्राम बाड़ागांव के रूप में हुई है। मृतक बुधवार से लापता हुआ था.