डीग: डीग बना प्रदेश में नंबर वन, एचपीवी टीकाकरण अभियान में मिली शानदार सफलता
Deeg, Bharatpur | May 19, 2026 जिले में चलाए जा रहे एचपीवी टीकाकरण अभियान ने पूरे प्रदेश में नई मिसाल कायम की है। बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित करने के उद्देश्य से संचालित इस अभियान में डीग जिले ने राजस्थान में प्रथम स्थान हासिल किया है।