लातेहार: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर सख्त हुए उपायुक्त, समीक्षा बैठक में दिए निर्देश
लातेहार : उपायुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय सभागार में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, संस्थागत प्रसव, एएनसी जांच, पेंटा टीकाकरण, ओपीवी-1, एनसीडी स्क्रीनिंग एवं एमटीसी केंद्रों की कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई।