लोहरदगा: सदर अस्पताल में 3 साल से शुद्ध जल मशीन खराब, मरीज़ ₹15 में पानी खरीदने को मजबूर
लोहरदगा सदर अस्पताल परिसर में नगर पालिका द्वारा लगाई गई ₹1 में 1 लीटर शुद्ध पेयजल देने वाली मशीन पिछले तीन वर्षों से अधिक समय से खराब पड़ी है। कभी मरीजों और उनके परिजनों के लिए राहत का साधन रही यह सुविधा अब बंद होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में इलाज कराने आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को भीषण गर्मी के बीच पीने के पानी के