बागपत: बागपत-चमरवल रोड पर अहेड़ा गांव के निकट तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को रौंदा, हादसे में बाइक सवार दंपती की हुई मौत
मंगलवार की शाम करीब साढे सात बजे मिली जानकारी के अनुसार सलावतपुर खेड़ी गांव निवासी आस मौहम्मद अपनी पत्नी संजीदा के साथ बाइक सवार होकर बागपत डाक्टर से दवाई लेकर वापस घर लौट रहे थे। उसी दौरान जब वह बागपत-चमरवल रोड स्थितअहेड़ा गांव के निकट पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को रौंद दिया। जिससे बाइक सवार दंपती की मौत हो गई। मौके पर लोगों की भीड एकत्रित हो गई।