गिरिडीह: SIR अभियान के तहत वार्ड संख्या-29 धरियाडीह स्थित आवासीय कार्यालय में मतदाता सत्यापन एवं प्रपत्र संग्रहण का हुआ कार्य
एसआईआर अभियान के तहत वार्ड संख्या-29 धरियाडीह स्थित दीपक यादव के नेतृत्व में आवासीय कार्यालय में रविवार को 10 बजे से मतदाता सत्यापन एवं प्रपत्र संग्रहण का कार्य उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। अभियान के दौरान बीएलओ ने मतदाताओं के दस्तावेजों का सत्यापन कर निर्धारित प्रपत्रों का संग्रह किया वार्ड पार्षद दीपक यादव ने अभियान का निरीक्षण किया।।