कालपी: कालपी में दुर्गा मंदिर चौराहे के पास हाइवे कर्मचारी ने लौटाए ₹9180, NHAI टीम को अतिक्रमण हटाने के दौरान सड़क पर मिले
Kalpi, Jalaun | Apr 11, 2026 कालपी में ईमानदारी की मिसाल देखने को मिली है, यहां NHAI टीम द्वारा शुक्रवार की शाम करीब 7 बजे दुर्गा मंदिर चौराहे के आसपास अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान जमीन में पड़े 9180 रुपये मिले, टीम के कर्मचारी दीपांशु बॉथम ने ईमानदारी दिखाते हुए कई घंटे तलाश के बाद रकम के वास्तविक मालिक मुन्ना राईन कालपी को लौटा दी है।