कांके: हटिया के प्रगति नगर के पास बिजली के खंभे में लगी आग, बिजली विभाग को दी सूचना
Kanke, Ranchi | Jun 2, 2026 हटिया स्थित प्रगति नगर के पास मंगलवार सुबह करीब 11 बजे बिजली के पोल में आग लग गई। बिजली के पोल में आग लगने की सूचना बिजली विभाग को दे दी गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार पोल से चिंगारी निकलने के बाद आग तेजी से फैल गई। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।