बरेली: फेसबुक पोस्ट से मचा बवाल, धर्मगुरु पर आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप, कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज
बरेली में सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। आरोप है कि फेसबुक पर एक मौलाना ने आला हजरत दरगाह से जुड़े बड़े धर्मगुरु की शान में आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी, जिससे मुरीदों में भारी नाराज़गी फैल गई। मामले में कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सौदागरान मोहल्ला निवासी मोईन अख्तर ने कोतवाली प्रभारी धनंजय पांडेय को शिकायत देकर बताया