मुरैना नगर: छौंदा नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, हालत बिगड़ने पर पोस्टमार्टम के लिए ग्वालियर रेफर
मुरैना के सिविल लाइन थाना क्षेत्र की छौंदा नदी में मिले अज्ञात युवक के शव की पहचान अब तक नहीं हो सकी है।शव कई दिन पुराना और पूरी तरह सड़ा-गला होने के कारण पुलिस ने शुक्रवार शाम पोस्टमार्टम के लिए उसे ग्वालियर रेफर कर दिया।युवक की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच बताई गई है।पुलिस आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगालकर मृतक की पहचान के प्रयास कर रही है।