जलालाबाद: गांव खंडार में सांड ने ग्रामीण को उठाकर पटका हुआ गंभीर रूप से घायल बची जान, सांड के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की की मांग
शाहजहांपुर जिले के जलालाबाद ब्लाक के गांव खंडहर में खेत को जा रहे ग्रामीण को सांड ने उठाकर पटक दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।पीड़ित ने उप जिला अधिकारी को शिकायती पत्र देकर उसकी प्राथमिक की दर्ज कर मेडिकल परीक्षण करवाए जाने एवं आवारा सांड को गौशाला भिजवाए जाने की मांग की है.