महिदपुर: महिदपुर में बाबा साहेब की जयंती की धूम, वाहन यात्रा का भव्य स्वागत किया गया
महिदपुर नगर में भी संविधान निर्माता, भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आम्बेडकर जी की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।इस अवसर पर नगर के प्रबुद्ध जनों और जनप्रतिनिधियों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। बाबा साहेब के जयघोष से पूरा महिदपुर नगर गूंज उठा।इसी कड़ी में समाज द्वारा एक भव्य वाहन यात्रा भी निकाली गई। इस यात्रा का नगर में