हरदोई: 22 अप्रैल को श्रवण देवी मंदिर में आयोजित होगा सामूहिक यग्योपवित संस्कार, 101 आचार्यों को किया गया आमंत्रित
Hardoi, Hardoi | Apr 9, 2026 आगामी 22 अप्रैल को शहर के ऐतिहासिक श्रवण देवी मंदिर परिसर में निःशुल्क 'सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार' का आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक अनुष्ठान को भव्य बनाने के लिए व्यापक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।गुरुवार 1 बजे आयोजक शैलेश अवस्थी ने बताया कि कार्यक्रम की सबसे बड़ी विशेषता विद्वान ब्राह्मणों का समागम है।