राजगढ़ कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा ने गुरुवार को शाम 5:00 बजे करीब राजगढ़ के खीमाखेड़ी गांव पहुंचकर किसान कमल वर्मा के खेत पर सुपर सीडर से गेहूं की बुवाई का अवलोकन किया। इस दौरान उनके साथ उप संचालक कृषि सचिन जैन, सहायक संचालक प्रहलाद सिंह बारेला सहित अन्य उपस्थित रहे।