चान्हो: राँची विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया
Chanho, Ranchi | May 15, 2024 राँची विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत मंगलवार को आर यू के शहीद चौक स्तिथ विश्वविद्यालय मुख्यालय परिसर से कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में मतदाता जागरूकता कैंडल मार्च का आयोजन किया गया।इस अवसर पर कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में सबका वोट सभी की आवाज है।