बक्सर: बक्सर स्टेशन पर आरक्षित टिकट की कालाबाजारी करते हुए एक व्यक्ति गिरफ्तार
Buxar, Buxar | Mar 1, 2025 बक्सर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने रेलवे टिकट की कालाबाजारी कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक के पास से चार व्यक्तियों के लिए लोकमान्य तिलक टर्मिनस से मधुबनी का आरक्षित स्लीपर क्लास टिकट, कई भरे हुए आरक्षण मांग पत्र और नकद राशि बरामद की गई।वरीय अधिकारी के निर्देश पर शनिवार को आरपीएफ इंस्पेक्टर दीपक कुमार के नेतृत्व मे कार्रवाई की गई.