बक्सर: लालगंज बक्सर के कृषि विज्ञान केंद्र में मशरूम उत्पादन तकनीक पर प्रशिक्षण
Buxar, Buxar | Mar 1, 2025 शनिवार को सुबह लगभग 11 बजे कृषि विज्ञान केंद्र लालगंज बक्सर में जलवायु सामुत्थान कृषि पर राष्ट्रीय नवाचार परियोजना अंतर्गत अनुसूचित जाति योजना के तहत 2 दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में 30 से अधिक पुरुष व महिला किसानों को उत्पादन की तकनीक एवं महत्व की विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।