कायमगंज: मैनपुरी से गांव नगला चंदन में ननिहाल आए 2 वर्षीय बच्चे की मिल्क वैन से कुचलकर हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम
नवाबगंज के गांव नगला चंदन निवासी हरेंद्र यादव के घर पर ही दूध डेयरी का काम होता है। हरेंद्र यादव की शिवानी अपने 2 साल के बेटे रियांश के साथ अपने मायके नगला चंदन आई थी।बेटा रियांश घर के बाहर खेल रहा था।तभी मिल्क वैन आई।जिसमें रियांश मिल्क वैन के नीचे आ गया और मौके पर ही मौत हो गई ।परिवार में कोहरा मच गया।पुलिस मौके पर पहुंची वाहन चालक को हिरासत में ले लिया।