ललितपुर: बुढवार रोड पर बच्चा जेल तिराहा के पास JCB खुदाई में पाइपलाइन फूटने से हजारों लीटर पानी बर्बाद, वीडियो वायरल
ललितपुर शहर के बुढवार रोड स्थित बच्चा जेल तरह के पास शुक्रवार शाम करीबन 6:30 बजे जेसीबी मशीन से खुदाई के दौरान पानी की किल्लत के बीच पेयजल पाइपलाइन फूटने से हजारों लीटर की पानी की बर्बादी होती रही। उक्त घटना का वीडियो किसी व्यक्ति ने बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया है। जो शनिवार सुबह करीब 9:00 से तेजी के साथ वायरल हो रहा है।