फुलवरिया: सेमरबारी में तेंदुआ की धमक से ग्रामीणों में दहशत, गाय की बछिया का किया शिकार, खेतों में मिले पंजों के निशान, एलर्ट जारी
फुलवरिया प्रखंड के सेमर बारी गांव में देर रात एक तेंदुए ने जमकर उत्पाद मचाया। तेंदुए ने गांव के निवासी सत्येंद्र सिंह की गाय की बछिया को अपना शिकार बनाया। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और लोगों की नींद उड़ी हुई है। गुरुवार की सुबह 10 बजे ग्रामीणों ने सतेंद्र सिंह के घर के पास और खेतों में पंजों के निशान देखे तो तेंदुए की मौजूदगी की पुष्टि हुई।